ऊधम सिंह नगर

महापौर विकास ने किया कैंप कार्यालय का शुभारंभ,किया हवन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को अपने निजी आवास पर नगर निगम के कैंप कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने परिवारजनों के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन कर भगवान श्रीकृष्ण से महानगर की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।कैंप कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महापौर विकास शर्मा को कैंप कार्यालय के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यालय जनता और नगर निगम के बीच समन्वय को और मजबूत करेगा।महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह कैंप कार्यालय पूरी तरह रुद्रपुर की जनता को समर्पित है। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपनी समस्याओं और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने में कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। कैंप कार्यालय शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रखने के लिए एक अतिरिक्त और सुलभ माध्यम उपलब्ध होगा।उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का प्रयास किया जाएगा। सड़क, नाली, पेयजल, सफाई, पथ प्रकाश, निर्माण कार्य, प्रमाणपत्र और नगर निगम से संबंधित अन्य जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़े सुझाव भी आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से लिए जाएंगे।महापौर ने कहा मेरा संकल्प है कि रुद्रपुर की जनता को सुगम, सरल और संवेदनशील जनसेवा उपलब्ध हो। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की बात सुनी जाए और उसके कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। यह कैंप कार्यालय जनता से सीधे संवाद, समस्याओं की नियमित सुनवाई और उनके शीघ्र निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय के साथ-साथ कैंप कार्यालय के माध्यम से भी जनसमस्याओं की सुनवाई होने से व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी होंगी। इससे वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी और जनता की अपेक्षाएं सीधे उन तक पहुंच सकेंगी। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, उत्तम दत्ता, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पार्षद प्रमोद शर्मा,पार्षद पवन राना, मोहन तिवारी, मुकेश शर्मा, राजेश जग्गा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार