घायल दंपती के लिए देवदूत बनी पुलिस, अस्पताल कराया भर्ती
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) 23 अक्टूबर की रात वीरेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी वार्ड एक, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर अपनी पत्नी के साथ बाइक संख्या UK06 BG 1796 से महाराजपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बगवाड़ा मंडी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई, जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर एवं चौकी प्रभारी बगवाड़ा मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।पुलिस ने घायल बेजुबान गाय के उपचार की भी व्यवस्था कराई गई।इसकी लोग सराहना कर रहे हैं कि ऊधम सिंह नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराकर अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ संकट की घड़ी में सदैव तत्पर है। सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने एवं घायल बेजुबान पशु के उपचार की व्यवस्था करने की यह कार्रवाई पुलिस के सेवा, सुरक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर संजय पाठक, चौकी प्रभारी बगवाड़ा निर्मल लटवाल एवं अन्य पुलिस कर्मी थे।





