ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

सीडीओ ने किसानों संग समस्याओं पर की चर्चा

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता एवं अन्य कृषक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक कर कृषकों की समस्याओं पर चर्चा की।उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी जो उचित मांगें हैं उन पर पूर्व में ही उनके स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद वह निरन्तर कृषकों की समस्याओं को लेकर कभी भी किसी भी समय किसानों से वार्ता के लिए तैयार हैं। कृषक प्रतिनिधियों द्वारा धान खरीद सत्र के दौरान खरीद केंद्रों में आने वाली समस्याओं का निस्तारण करने का अनुरोध किया गया। धान खरीद के सम्बन्ध में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम एवं पारदर्शी बनाए रखने तथा खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस विषय पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए। सिंचाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई तथा नहरों की स्थिति, सफाई एवं मरम्मत तथा किसानों को समय से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए साथ ही गन्ना किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण गन्ने के बीज की पर्याप्त एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा कृषकों को उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया। कृषकों द्वारा विद्युत बिलों से सम्बन्धित समस्याओं को भी संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर त्रुटिपूर्ण अथवा लम्बित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिएबैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, आरएमओ लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. आशुतोष जोशी, डिप्टी आरएमओ वरूण कुमार, किसान पे्रम सिंह सहोता, गुर सेवक सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनजिन्दर सिंह, गुरविन्दर सिंह, अमनदीप सिंह, सतविन्दर सिंह, सज्जाद हुसैन, राजेन्द्र सिंह मक्कड़, ठा0 जगदीश सिंह, कुॅवर पाल सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार