अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने हरिद्वार में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए पुष्पवर्षा


हरिद्वार । (लोक निर्णय) कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हरिद्वार में आज आस्था, सेवा और सम्मान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। एक होटल परिसर में आयोजित समारोह में उन्होंने पांच कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से भोजन भी परोसा और स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विराट पर्व बताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से उन्हें शिवभक्तों की सेवा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसे धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर भी धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी, एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सहायता की व्यापक व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पर्यावरण मित्रों, स्वच्छता कर्मियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के योगदान की सराहना करते हुए कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पांच पुलिसकर्मियों और पांच पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों की उपस्थिति रही।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार