उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल नेशनल न्यूज़

शतरंज की चाल में एक दूसरे को मात देते दिखे खिलाड़ी

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) ऑल इण्डिया शतरंज फेडरेशन व उत्तराखण्ड शतरंज फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में लालपुर के एक निजी स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय स्व.धीरज सिंह रघुवंशी मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व अध्यक्ष,फैन्सिंग फेडरेशन एशिया राजीव मेहता, अध्यक्ष, शतरंज फेडरेशन इण्डिया भरत सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। कर शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में देश के 260 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है।जिसे कोई भी, कभी भी, कही भी खेल सकता है। शतरंज खेल की सभी जानकारियां इंटरनेट पर मौजूद है।जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते है। उन्होने कहा शतरंज खेल दिमाग को तेज बनाता है।इस मौके पर ओलम्पिक एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव डॉ. डीके सिंह, संजीव चौधरी, सीमा सिंह आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार