विश्वविद्यालय के खेल कप्तानों एवं पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चयनित विभिन्न खेलों के विश्वविद्यालय कप्तानों तथा उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप नए सम्मानित किया।सम्मानित विश्वविद्यालय कप्तानों में एथलेटिक्स के विशाल राज एवं ज्योति, बैडमिंटन के दीपांक बिष्ट एवं प्रांजला बिष्ट, लॉन टेनिस के आर्यन बर्तवाल, स्क्वैश के अनुमय सिंह भण्डारी, बास्केटबॉल के अस्मित नेगी एवं कृतिका, क्रिकेट के अंशुमान भट्ट एवं अक्षिता रौथान, इंडोर गेम्स के तनमय लोशाली एवं चेतना रमोला, टेबल टेनिस के प्रथम अरोरा एवं दिव्या भट्ट, कबड्डी के आदित्य अग्रवाल एवं अनुराधा राजपूत, खो-खो के भावेश सिंह बानी एवं प्रियंका बिष्ट, वॉलीबॉल के अनुभव पाण्डेय एवं अनुप्रिया आर्या, योग के नवदीप करनवाल एवं प्रज्ञा जैन, भारोत्तोलन के दिनेश भगत, फुटबॉल के सौरव बिष्ट तथा हॉकी के दानिश हुसैन शामिल रहे।उत्तराखण्ड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में स्वर्ण पदक विजेता 4×100 मीटर रिले टीम के सदस्य विशाल तोमर, विशाल राज, अली रहमान एवं अविश्रेय सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में रजत पदक विजेता प्रथम अरोरा, वेदांत कुमार शर्मा एवं गर्वित तिवारी तथा एथलेटिक्स की 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता आर्यन कुमार को भी सम्मानित किया गया।कुलपति डॉ. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वी.सी. ध्यानी, क्रीड़ा परिषद के स्टाफ काउंसिल सदस्य डॉ. प्रमोद मल्ल एवं डॉ. साक्षी कपूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. गोविन्द सिंह बोहरा ने किया।





