रुद्रपुर शहर से बाहर यातायात व्यवस्था धड़ाम
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पुलिस प्रशासन दिवाली पर्व को देखते हुए भले ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा करता है। हकीकत यह है कि रुद्रपुर के दक्ष चौराहे पर आज सुबह करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा है।इससे न केवल लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा,बल्कि जाम में फंसी स्कूल बसें की वजह से बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए थे।लोगों का कहना था कि जब शहर से बाहर दक्ष चौराहे पर जाम लग रहा है तो शहर की क्या स्थिति होगी।





