उत्तराखंड खेती/किसानी

रिटायरमेंट के बाद मिट्टी से जुड़ाव,राष्ट्रपति पदक विजेता गोपाल अब जैविक खेती से लिख रहे नई कहानी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) यदि सेवा से संकल्प है तो कठिन राह भी नहीं रोक सकती।देश और समाज की सेवा करने का कोई तय वक्त या वर्दी नहीं होती। इस बात को सच साबित कर दिखाया है भवाली (भीमताल) के रहने वाले गोपाल बिष्ट ने। उत्तराखंड अग्निशमन सेवा से रिटायर्ड होने के बाद जहां लोग यह तय नहीं कर पाते हैं कि अब क्या करें,ऐसे में लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं। वहीं गोपाल बिष्ट ने अपनी माटी से जुड़कर समाज को एक नई दिशा देने का फैसला किया। आज वे अपनी उत्कृष्ट जैविक खेती के जरिए न सिर्फ पहाड़ों में स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक बड़े रोल मॉडल बनकर उभरे हैं।गोपाल बिष्ट का अग्निशमन सेवा का कार्यकाल उपलब्धियों और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से भरा रहा है। जान की बाजी लगाकर आग से लोगों की जान-माल की रक्षा करने वाले गोपाल बिष्ट को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। गृह मंत्रालय के अधीन अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड द्वारा उत्कृष्ट अग्निशमन सेवाओं के लिए गोपाल बिष्ट प्रशंसा एवं कांस्य डिस्क सम्मान से नवाजे जा चुके हैं। वर्ष,2025 में रिटायरमेंट के बाद गोपाल बिष्ट ने भवाली, भीमताल क्षेत्र में जैविक खेती को अपना मुख्य ध्येय बना लिया। आज वे पूरी तरह से केमिकल-मुक्त और पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके शुद्ध फल और सब्जियां उगा रहे हैं।
गोपाल बिष्ट बताते हैं कि “जैविक खेती सिर्फ फसलों को उगाना नहीं है, बल्कि अपनी मृदा और पर्यावरण सुधारने के साथ ही और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन देना है।इससे लोग जैविक खेती करेंगे और अपनी मिट्टी से जुड़ाव बनाए रखेंगे।रिटायर्ड अग्निशमन अधिकारी होने के नाते आज भी गोपाल बिष्ट भवाली के स्थानीय गांव में लोगों को आग से बचने और जंगलों में आग बुझाने की बारिकियों पर चर्चा करते हैं और जागरूक करते हैं।
पहाड़ों से हो रहे पलायन के बीच, उनकी यह पहल स्थानीय युवाओं को यह संदेश देती है कि अगर लगन हो तो अपनी ही भूमि पर मेहनत की बदौलत खुशहाली की फसल काटी जा सकती है।गृह मंत्रालय से प्राप्त सम्मान के अतिरिक्त, उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को देखते हुए उन्हें वर्ष, 2015 में प्रतिष्ठित राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज गोपाल युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं और इनकी मेहनत, लगन और सोच की तारीफ लोग कर रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

खेती/किसानी

कृषि: ऐसे बचाएं धान की फसल

लोक निर्णय:पंतनगर:उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में मानसून के मौसम में धान की फसल में उचित जल प्रबन्धन, खरपतवार, यंत्रण, रोग
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व