उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल

राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा खेल प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में रविवार को मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में लगातार खेल प्रतिभाओं को तरासने का कार्य कर रहा है।नगर निगम के मेयर विकास शर्मा ने कहा कि खेलों के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यह प्रतियोगिता दिनांक 1 नवंबर से 3 नवंबर तक मनुष्य सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में संचालित होनी है। प्रतियोगिता में 13 जनपदों के साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता में लगभग 1250 खिलाड़ी और 150 प्रशिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज रुद्रपुर और गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा हिमांशु कुमार श्रीवास्तव खान शिक्षा अधिकारी संवेद आलम प्रधानाचार्य आमोद सक्सेना ज्योतिराज प्रीति गोयल हरीश दनाई संजीव बुधोरी मोहन उपाध्याय धीरज पांडे दिनेश सिंह गोविंद नारायण शर्मा राजकुमार चौधरी दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार