राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मंत्री मंत्री ने क्या कहा?
हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रोशनाबाद के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश को खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तय करें और फिर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तन मन से जुट जाएं। प्रदेश में खेल संस्कृति बहुत तेजी से विकसित हुई है और अब खेल व खिलाड़ियों के प्रति समाज की सोच में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ चुका है।उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि वर्ष,2036 का ओलिंपिक संभवतः भारत में आयोजित होगा।इसके लिए खुद को अभी से तैयार करे। इस दौरान उत्तराखंड के परंपरागत खेल पिट्ठू के भी एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया।खेल मंत्री आर्या ने रोशनाबाद खेल परिसर में स्थित मल्टीपरपज योगस्थली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हेमलता कोहली मेमोरियल उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भी उद्घाटन किया।




