ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

रजवार ने योजनाओं की समीक्षा की

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने ऊधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को निर्धारित स्वास्थ्य पोषण व शिक्षा एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य संचालन से संबंधित विषयों पर बैठक ली। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी गई। रजवार ने कहा कि गांव में हर वर्ग के लाभार्थियों तक स्कीम को पहुंचाने के लिए एक रोस्टर भी बनाए जाने व आधार कैंप लगाने एवं बाल श्रम को रोकने, भिक्षा वृत्ति को रोकने ऐसे निराश्रित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका कविता बडोला, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर शहर आशा नेगी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण हेमा कांडपाल,बाल विकास परियोजना अधिकारी गदरपुर बीना भंडारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी सितारगंज शोभा जनोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर शहर मोहिनी बिष्ट, बाल विकास परियोजना अधिकारी काशीपुर ग्रामीण विमल बाराकोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जसपुर शहर एवं जसपुर ग्रामीण इंदिरा बरगली, समस्त सुपरवाइजर, जिला कार्यक्रम कार्यालय से नीमा बिष्ट,कमला अधिकारी, सोनाली जौहरी, दीक्षा कुमारी ठाकुर, अंकित कुमार उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार