उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर कारोबार खेती/किसानी खेल मनोरंजन राजनीति शिक्षा शोध/आविष्कार स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में किया 2830 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

गदरपुर।(लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने आज गदरपुर बस स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रों के बीच 2830.07 लाख के आठ विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने फीता काट कर नवनिर्मित गदरपुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया।उन्होंने 694.06 लाख लागत की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 2,136.01 लाख लागत की नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। 275.70 लाख की लागत से बने नव निर्मित विकास खण्ड गदरपुर के कार्यालय भवन, 69.19 लाख की लागत से ग्रामीण क्षेत्र में हरिचन्द्र-गुरुचन्द्र बंग विशाल सामुदायिक भवन एवं 349.17 लाख की लागत से बने गदरपुर बस अड्डे का लोकार्पण एवं 1839.70 लाख की लागत से गदरपुर में बाबा डल मंदिर से बौर जलाशय (डेस्टिनेशन) से गुलरभोज कूल्हा तिलपुरी वन बैरियर तक सिंचाई विभाग के माध्यम से कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य, 67.29 लाख की लागत से रामजीवनपुर न0- 3 व ग्राम मझरशिला के आंतरिक मार्गो में इंटर लॉकिंग टाइल रोड का नव निर्माण कार्य, 87.09 लाख की लागत से गदरपुर के जयनगर न0- 4 कॉलोनी के विभिन्न मार्गो का इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग का नव निर्माण कार्य, 57.82 लाख की लागत से गुरुनानकपुर के आंतरिक मार्गो का इंटर लॉकिंग टाईल द्वारा नव निर्माण कार्य एवं 84.11 लाख की लागत से कुल्हा चौराहे से लक्ष्मण सिंह गट्टी के ग्राम तक इंटर लॉकिंग टाईल रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि गूलरभोज भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं विकास केंद्र (डेस्टिनेशन) के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। एक ओर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, पुल और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और सुविधाजनक बनाना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्धियां भी गिनाई। प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य धरातल पर दिखाई देते हैं।कार्यक्रम में विधायक अरविंद पांडे, शिव अरोरा ने सभी का स्वागत व अभिनंदन करते हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारीया दी व सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक के अनुरोध पर कहा कि चीनी मिल कार्मिको को सातवां वेतनमान दिलाने हेतु जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र गूलरभोज में जिम कार्बेट की जिप्सी परमिट पर संचालन व महाविद्यालय गदरपुर में दो पीजी कोर्स भविष्य में संचालित करने का आश्वासन दिया।इसके मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ रूद्रपुर रिंग रोड का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मंजीत सिंह, सुरेंद्र नामधारी, प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर, अध्यक्ष नगर पालिका गदरपुर मनोज गुम्बर, अध्यक्ष नगर पंचायत गुलरभोज सतीश चुघ, अध्यक्ष नगर पंचायत दिनेशपुर मंजीत कौर, प्रीत ग्रोवर राजेश कुमार सहित सचिव परिवहन रविनाथ रमन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि , अधिकारी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शोध/आविष्कार

फलों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित पॉलीथिन को बाय बाय करेगा नेचुरल फाइबर बैग

लोक निर्णय, पंतनगर: फलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को उनके उत्पाद की बेहतर कीमत मिल
शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और