अध्यात्म उत्तराखंड

भिंगराड़ा मंदिर सील के सुंदरीकरण को 29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चम्पावत। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत “भिंगराड़ा मंदिर सील का सुंदरीकरण” योजना हेतु कुल 74.25 लाख की स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष 29.70 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली।मुख्यमंत्री धामी की इस स्वीकृति से क्षेत्र में अपेक्षित सुंदरीकरण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा। योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का विकास, आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं तथा क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के कार्य किए जाएंगे।भिंगराड़ा मंदिर सील क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी विशेष पहचान रखता है। ऐसे में इस सौन्दर्यकरण कार्य से न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होने की भी संभावना है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी क्रम में चम्पावत जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति देकर क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
अध्यात्म

आज का पंचांग – 5 सितम्बर 2025

विक्रम संवत्सर २०८२शक संवत १९४७,विश्वावसु माह:-भाद्रपद,पक्ष:-शुक्ल,तिथि:-त्रयोदशी,पर्व:-श्री गणेशोत्सव, ऋतु:-शरद, सूर्योदय:-प्रातःकाल ६:०१,सूर्यास्त:-सांध्यकाल ६:३८, दिशाशूल:-पश्चिम ( आज पश्चिम एवं दक्षिण-पश्चिम कोण की दिशा