ऊधम सिंह नगर राजनीति

बूथ मजबूत तो चुनाव में जीत पक्की: राम मेहरोत्रा

मनोज राय, ब्यूरो चीफ,काशीपुर। (लोक निर्णय)आवास विकास मंडल की शनिवार को हुई मासिक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और ऊधम सिंह जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा और सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जज्बा भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव फतह के लिए जुट जाएं।मंडल प्रभारी कुसुम सैनी ने वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भाजपा क्यों जरूरी है, इस विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।वहीं मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने शक्ति केंद्रों और बूथों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करने में जुट जाए।बैठक में मोहन बिष्ट, जयदीप डौंडियाल, दिनेश नेगी, मनोज राय, सतनाम चीमा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार