ऊधम सिंह नगर शिक्षा

बालिकाओं को दी गई अधिकारों की जानकारी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में आज बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित एक व्यापक जागरूकता अभियान चला।कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग (एएचटीयू), चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रतिनिधियों द्वारा छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर गंभीर एवं दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शोषण की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए कहा गया.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय की सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा बाल संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना रहा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99