उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

बादशाहीथौल में एसआइआर विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम में मंथन

टिहरी।(लोक निर्णय) मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआइआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था। जिला युवा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सहभागिता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने इस प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए युवाओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ अतिथियों के समक्ष रखीं। अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की। संस्कृति नेगी, अक्षत बिजल्वाण एवं आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख, चंबा विकासखंड, नलिन भट्ट, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी तथा मनीष राणा, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. ए.ए. बोडाई, प्रो. जे.डी.एस. नेगी (एडीएसडब्ल्यू), डॉ. शंकर लाल (वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी), प्रो. केसी पेटवाल (खेल अधिकारी) तथा प्रो. यूएस नेगी (मुख्य प्रॉक्टर) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार