पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन एवं विद्यालय पत्रिका ‘सृजन’ का विमोचन
रुद्रपुर। (लोक निर्णय)पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में आज समारोह में आइसीआइसीआइ फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनमोहन मैनाली (अतिरिक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड) ने फीता काटकर बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।विशिष्ट अतिथियों में अमित शर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर, आइसीआइसीआइ फाउंडेशन), सत्यम शर्मा (रीजनल हेड, आइसीआइसीआइबैंक ,रुद्रपुर) एवं सुनील कुमार उपस्थित रहे।कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या कंचन जोशी ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य श्री पीके विद्यार्थी एवं डॉ. अनुराग शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।‘सृजन’ पत्रिका के विमोचन के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की और इसे उनके बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम बताया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना संभव हो सकी।





