उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

परीक्षा तिथि बदलने को प्रवक्ता पदों के अभ्यर्थियों ने आयोग को भेजा पत्र

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)उत्तराखंड बेरोजगार संघ के माध्यम से प्रवक्ता पद के अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी)को पत्र भेजकर कहा है कि आयोग ने परीक्षा कैलेंडर तीन फरवरी 2026 को जारी किया है। जिसके अनुसार इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा की तिथि 9 एवं 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा का कैलेंडर 20 जनवरी 2026 को (जो उत्तराखंड आयोग के कैलेंडर से पूर्व जारी किया गया था) प्रकाशित किया गया। जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा की तिथि भी 9 एवं 10 मई 2026 निर्धारित की गई है।इस प्रकार दोनों राज्यों की प्रवक्ता परीक्षाओं की तिथियां समान है।इसलिए लाखों अभ्यर्थी एक परीक्षा से वंचित हो जायेंगे। जो अभ्यर्थियों के भविष्य के हिसाब से अत्यंत चिंताजनक है।काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है तथा लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड आयोग से प्रवक्ता परीक्षा की तिथियों को पुनर्निर्धारित करने, 9 एवं 10 मई 2026 को निर्धारित परीक्षा तिथियों को आगामी अन्य विषयों की परीक्षा तिथियों के साथ समायोजित करने की मांग की। जिससे दोनों राज्यों की प्रवक्ता परीक्षाओं के मध्य तिथि टकराव समाप्त हो सके और अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सके।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99