उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर राजनीति

कांग्रेस की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा ‘कमल’

रुद्रपुर। रुद्रपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।इनकी देसी समाज के साथ सभी वर्गों में अच्छी पकड़ है। इससे कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है। विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति में पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा को देहरादून भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को गदा भेंट कर उनका अभिवादन किया।पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर कई दायित्वों को निर्वहन किया, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33 प्रतिशत आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है। एक और लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है। कांग्रेस के पास न नेता न नियति और उन्होंने कहा कि जहां रुद्रपुर में पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की। जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपनी ही महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले। इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर में विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले,2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहां पार्टी आदेश करेगी। वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वहीं मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले हैं। वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जागरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है।र देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी।इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया। कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगों ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है।आने वाले चुनाव में कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी।भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं।इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार