पंत विवि में रोबोटिक्स का दिया गया प्रशिक्षण
पंतनगर। (लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग एवं एआई स्क्वायर के संयुक्त तत्वावधान में 15-दिवसीय रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एसएस. गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. केके शर्मा तथा प्रोफेसर डा. अभिषेक तोमर ने किया। प्रशिक्षण में एआइ स्क्वायर के संस्थापक पर्व कपूर एवं विशेषज्ञ अर्नव रस्तोगी ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आधुनिक एम्बेडेड प्रणालियों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुखी तकनीकी कौशल, नवाचार की सोच तथा रोबोटिक्स एवं एआइ आधारित प्रणालियों के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित कराना था। अधिष्ठाता डा. एसएस गुप्ता तथा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. लोकेश वार्ष्णेय द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एआइस्क्वायर ने भविष्य में भी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के साथ रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित परियोजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण तथा नवाचार गतिविधियों में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।





