ऊधम सिंह नगर

पंतनगर की संजय, वाल्मीकि एवं मस्जिद कॉलोनीवासियों की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजेश ने मुख्यमंत्री धामी से मिले

खटीमा/पंतनगर। (लोक निर्णय)पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज पंतनगर की संजय कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी एवं मस्जिद कॉलोनी के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंटकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं भावनाओं से उन्हें अवगत कराया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के समक्ष पंतनगर की संजय कॉलोनी, वाल्मीकि कॉलोनी एवं मस्जिद कॉलोनी में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों की ओर से प्रभावी ढंग से पक्ष रखते हुए इन बस्तियों को यथावत बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की उजाड़ने की कार्रवाई न किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में रहने वाले अनेक परिवार वर्षों से अपने आशियाने बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं और उनका पूरा जीवन, रोजगार, बच्चों की शिक्षा तथा सामाजिक व्यवस्था इन्हीं बस्तियों से जुड़ी हुई है। ऐसे में क्षेत्रवासियों की भावनाओं एवं मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनके हितों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है।प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा एवं चिंताओं को रखते हुए निवेदन किया कि उनके आशियानों एवं जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे किसी भी परिवार को विस्थापन जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विषय को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है तथा संबंधित विषय पर सभी तथ्यों एवं नियमों का परीक्षण करते हुए न्यायोचित, मानवीय एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए उचित निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि वे सदैव क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी प्रतिबद्धता के साथ शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार