अपराध ऊधम सिंह नगर

नशे में फायरिंग करने वाला आरोपित अवैध हथियारों व कारतूसों सहित गिरफ्तार

सितारगंज। (लोक निर्णय) ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 112 पर सूचना मिली थी कि तिगड़ी फार्म, चौकी सरकड़ा निवासी 47 वर्षीय मनदीप सिंह शराब के नशे में अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है और उसने बंदूक से फायरिंग भी की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी उग्र व्यवहार कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया।
पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी एक नाली और दो नाली बंदूक तथा कारतूस बेल्ट लेकर खेतों की ओर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा कर उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों से उसे गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर की एक नाली बंदूक, एक .315 बोर की दो नाली बंदूक और 12 बोर के 8 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।इस संबंध में कोतवाली सितारगंज में आरोपित पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी सरकड़ा दीपक तिवारी, कांस्टेबल संदीप सजवान, विजय कुमार और वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार