ऊधम सिंह नगर

नगर निगम करेगा पुनर्वास, नई दुकानों को होगा आवंटन

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)निर्माणाधीन रोडवेज बस टर्मिनल परियोजना की जद में आ रही विश्वकर्मा मार्केट के व्यापारियों को राहत मिली है। अमरनाथ यात्रा पर गए महापौर विकास शर्मा ने यात्रा मार्ग से ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से दूरभाष पर वार्ता कर व्यापारियों को तत्काल राहत देने का आग्रह किया। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रभावितदुकानदारों को अपनी दुकानें स्वयं हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी को बिना पुनर्वास के नहीं हटाया जाएगा तथा नगर निगम सभी प्रभावित व्यापारियों को नई दुकानें उपलब्ध कराएगा।करीब चार दशक पुरानी विश्वकर्मा मार्केट प्रस्तावित रोडवेज बस टर्मिनल निर्माण की जद में आ रही है। प्रशासन द्वारा हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की सूचना मिलने पर व्यापारियों में अपनी आजीविका को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इस बीच अमरनाथ यात्रा पर गए महापौर विकास शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यात्रा के दौरान ही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से बातचीत की और आग्रह किया कि पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित होने तक व्यापारियों को पर्याप्त समय दिया जाए।महापौर के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने प्रभावित व्यापारियों को सात दिन की मोहलत देने पर सहमति जताई। इस अवधि में व्यापारी अपनी दुकानों के टीन शेड और अन्य सामान स्वयं हटाएंगे, जिससे किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई या अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम पहले ही विश्वकर्मा मार्केट के प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास का निर्णय ले चुका है। इसके लिए वैकल्पिक भूमि का सर्वे पूरा किया जा चुका है और नई दुकानों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अमरनाथ यात्रा से लौटने के बाद 14 जुलाई के पश्चात वह स्वयं प्रभावित व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे और पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली के माध्यम से नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार