ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम से मारपीट करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) एसएसपी अजय गणपति के अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के तहत ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार एक अगस्त को डायल-112 पर सूचना मिली कि झील के पास कुछ लोग बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली रुद्रपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस टीम के पहुंचने पर दो व्यक्तियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली रुद्रपुर पहुंचाया। पुलिस की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 121(1), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपित
गुरप्रीत सिंह निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर, मूल निवासी पंजाब और
सुरजीत कुमार निवासी बेस पड़ेमा, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। है।।





