ऊधम सिंह नगर

जिला जज परिसर में विधायक शिव अरोरा ने सभागार (सेन्ट्रल हॉल) के नवीनीकरण सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पण

रुद्रपुर।( लोक निर्णय)जिला सत्र एवं न्यायलय जिला कोर्ट मे जज परिसर मे 18 लाख की लागत से निर्मित सभागार (सेन्ट्रल हाल) के नवीनीकरण व सौंदर्यकरण कार्य का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी के साथ फीता काटकर किया लोकार्पण।सेंट्रल हॉल में अधिवक्ताओं व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरोरा व जिला न्यायधीश द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने कहा कि अधिवक्ता हमारे समाज के एक महत्वपूर्ण कड़ी है जो प्रतिदिन अनेकों लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं।अधिवक्ता वर्ग से मेरा पुराना नाता रहा है मैं स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं और रुद्रपुर क्षेत्र का विधायक 2022 में जब से सेवा करने का अवसर मिला तो मैंने शुरुआत में ही बार एसोसिएशन के कहने पर 25 लाख के टीन शेड का निर्माण कार्य यहां पर करवाया।
वहीं इस सभागार (सेन्ट्रल हॉल) के उद्घाटन अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा आमंत्रित किया गया निश्चित रूप से विधायक बोले वह उनके बीच के ही हैं अधिवक्ताओं के बीच आने से एक नई ऊर्जा और सुझावों का आदान-प्रदान होता है सभागार (सेंट्रल हॉल) बहुत भाव और दिव्य बना है जिसमें अनेकों प्रकार की बैठक व कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से सभागार मे सम्पन्न हो सकेगे एक ही स्थान पर अधिवक्ता बैठकर मंथन चिंतन कर सकेंगे।उन्होंने सेंट्रल हॉल के भव्य निर्माण के लिए सभी बार पदाधिकारी व अधिवक्ताओ को बधाई शुभकामनाएं।विधायक ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव में अधिवक्ताओं का साथ व प्यार उनको मिला और निश्चित रूप से यहां के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने व जिला बार के आग्रह किया शेष बचे टीन शेड का निर्माण कार्य उनके द्वारा कराया जाए।तभी विधायक शिव अरोड़ा ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए 25 लाख के टीन शेड निर्माण की की घोषणा की, जिसको आने वाले समय मे कार्य करवा कर दिया जायेगा ।इस दौरान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्षसंजीव फोगाट, सचिव जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत बिट्टा, कलेक्ट्रेट उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह, कोषाध्य कुलवीर ढिल्लों, उपसचिव मनोज कुमार , लेखा परीक्षक गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष गिरीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय, सुशीला मेहता, महेश बब्बर, धीरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण, बरित सिंह, गुरबाज सिंह, अनुभव चौधरी, जीतेन्द्र संधू, के के त्रिपाठी, प्रेम लता, एमपी तिवारी, खड़क सिंह,राधेश्याम शुक्ला,के एन मिश्रा,डी एन जगसवाल,नरेश रस्तोगी, प्रभा, ज्योति जीना,अंजुम लुबाना, उपासना पाल, नजिम अंजुम, अंकित सिडाना, अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार