चार धाम यात्रा के लिए आज 2421तीर्थ यात्रियों का हुआ पंजीयन
हरिद्वार।हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया।इनमेंयमनोत्री धाम के लिए 607,गंगोत्री धाम के लिए 610,केदारनाथ शाम के लिए 601 और बद्रीनाथ धाम के लिए 603 तीर्थ यात्री शामिल हैं।कुल 2421 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज तीसरे दिन अपना पंजीकरण कराया गया।तीन दिनों में ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से कुल 4 हजार 9 सौ 57 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया ।





