उत्तराखंड शिक्षा

चम्पावत के 218 युवाओं को मिला मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप करियर मार्गदर्शन

चंपावत। (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के दूरदर्शी विजन को धरातल पर उतारने के लिए चम्पावत जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। जिलाधिकारी मनीष कुमार के कुशल निर्देशन में जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के निर्माण हेतु एक विशेष करियर मार्गदर्शन पहल की गई। बुधवार को जनपद के राजकीय इण्टर कालेज रमक तथा राजकीय इण्टर कालेज देवीधुरा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए करियर संबंधी सूचना, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि इस मार्गदर्शन शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को आधुनिक रोजगार परिदृश्य और सरकारी योजनाओं से अवगत कराना है।शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रोजगार पंजीयन की सरल प्रक्रिया, रोजगार प्रयाग पोर्टल की कार्यप्रणाली, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के माध्यम से मिलने वाले वैश्विक अवसरों, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्किल प्रतियोगिता 2026 तथा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना की बारीकियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने में सहायता प्रदान करने के लिए उपयोगी करियर साहित्य का भी वितरण किया गया।दोनों विद्यालयों को मिलाकर कुल 218 छात्र-छात्राओं ने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व