उत्तराखंड

चंपावत में बारिश में भूस्खलन से यातायात प्रभावित

चम्पावत।(लोक निर्णय) जनपद में लगातार वर्षा के चलते कुछ मोटर मार्गों पर भूस्खलन एवं बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। संबंधित विभागों द्वारा मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों/ कार्यदाई संस्थाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि धौन–सल्ली मोटर मार्ग किमी 11 पर भूस्खलन एवं बोल्डर आने के कारण पुनः अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने का कार्य प्रगति पर है तथा इसे शाम पांच बजे तक सुचारु किए जाने का अनुमान है।इसी प्रकार टाकखंडक–कैरोली मोटर मार्ग किमी 5.00 पर भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन मौके पर भेज दी गई है तथा मार्ग को रात्रि 8:00 बजे तक यातायात के लिए सुचारु किए जाने का अनुमान है।जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को मार्गों को शीघ्र खोलने के निर्देश दिए हैं तथा आमजन से अनुरोध किया है कि खराब मौसम के दौरान आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर