खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चंपावत।(लोक निर्णय)उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, लोहाघाट में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ। युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।ब्लॉक वर्ग (जूनियर 600 मीटर) में सागर धानिक प्रथम, सौरभ विश्वकर्मा द्वितीय एवं अंशू कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालक वर्ग (सीनियर 800 मीटर) में देवेश बोहरा प्रथम, नीतिन कुमार द्वितीय तथा सुमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार बालिका वर्ग (जूनियर 600 मीटर) में गुंजन देव प्रथम, कोमल पांडेय द्वितीय एवं मिताक्षी तृतीय स्थान पर रही, वहीं बालिका वर्ग (सीनियर 800 मीटर) में सौम्या जोशी प्रथम, रियांशी कुमारी द्वितीय तथा सुमन कुमारी तृतीय स्थान पर रही।





