केंद्रीय कृषि मंत्री ने पंत विवि के म्यूजियम को देखा
पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ब्रेन कार्यशैली हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर पहुंचे।जहां पर विवि के कुलपति डॉक्टर शिवेंद्र कुमार ने चौहान और धामी का स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री धामी ने विवि में स्थापित म्यूजियम में पंत विवि से जुड़ी संजोए दुर्लभ तस्वीरों की बारीकियों को देखा।





