ऊधम सिंह नगर खेल

किच्छा में ‘एक दौड़, सेहत की ओर’ मैराथन से दिया नशामुक्त किच्छा एवं सामाजिक एकता का संदेश

किच्छा। (लोक निर्णय)लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह की ओर से आयोजित ‘एक दौड़, सेहत की ओर – नशामुक्त किच्छा’ मैराथन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देखने एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। मैराथन में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी मात्र 9 वर्ष के थे, जबकि सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी की आयु 65 वर्ष रही। मुख्य अतिथि रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने कहा कि यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सार्थक प्रयास है।उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस प्रकार विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, उसी भावना से हमें भी अपने क्षेत्र में आपसी मतभेद, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। हमारी पहचान अलग-अलग हो सकती है, हमारे विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारा क्षेत्र एक है और उसके विकास, सम्मान एवं खुशहाली की जिम्मेदारी हम सभी की है।विवेक दीप सिंह ने कहा कि मेरा प्रयास केवल लोगों को एक कार्यक्रम में एकत्रित करना नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ना है। जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होंगे, एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और पूरे क्षेत्र को अपना परिवार मानकर आगे बढ़ेंगे, तभी वास्तविक सामाजिक एकता स्थापित होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के खेल एवं युवा कल्याण संबंधी प्रयासों का उल्लेख करते हुए विवेक दीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है।कार्यक्रम में रामबाबू सिंह, लवी सहगल, किच्छा कोतवाल रवि सैनी, अक्षय अरोड़ा, लता सिंह, भूपेंद्र राय, गोपेंद्र राय, शैली फुटेला, प्रतिभा राकोंसी, प्रेमलता सिंह चौहान, दिनेश भाटिया, देवेंद्र सेतिया, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. राहुल गंगवार, राज पपनेजा, सतीश अरोड़ा, पंकज शर्मा, शशांक सिंह, मनु चौहान, आदित्य विक्रम सिंह, दया डसीला, अनिल ठाकुर, जीवन जोशी आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने अमर उजाला परिवार, प्रशासन, पुलिस विभाग, सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक सफल मैराथन का आयोजन करना नहीं, बल्कि एक ऐसे क्षेत्र का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ा हो, हर परिवार में आपसी विश्वास हो और सभी मिलकर स्वस्थ, नशामुक्त, संगठित एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दें।

लोगों को जोड़ने, दिलों की दूरियां मिटाने और अपने क्षेत्र को एक परिवार के रूप में आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार