उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेल शिक्षा स्वास्थ्य

एक्शन मोड में डीएम मनीष: अस्पताल से रोडवेज तक औचक निरीक्षण, गड्ढामुक्त सड़क, पार्किंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

चम्पावत। (लोक निर्णय)जनपद में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज जिला चिकित्सालय से रोडवेज स्टेशन तक राष्ट्रीय राजमार्ग, निर्माणाधीन पार्किंग, पेयजल पाइपलाइन, नालियों, सिटी सेंटर और सफाई व्यवस्था का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई और सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे करने के निर्देश दिए।डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने गड्ढों को तत्काल भरने, ब्लैकटॉप कराने और सड़क किनारे जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में सड़क पर बहता पानी सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है, इसलिए स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। जल संस्थान को क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि पाइपलाइन से हो रहे रिसाव के कारण पेयजल की बर्बादी के साथ सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। वहीं, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माणाधीन पार्किंग कार्यों में तेजी लाने और ग्रामीण निर्माण विभाग को जिला चिकित्सालय परिसर की पार्किंग समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
नगर पालिका को नालियों की नियमित सफाई, झाड़ियों की कटाई, सड़क किनारे पड़े मलबे और कंक्रीट को हटाने तथा अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है। जिलाधिकारी ने मार्ग में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेट लिस्ट और व्यवस्थाओं की जांच करते हुए संचालक को निर्देश दिए कि दुकान के आसपास किसी भी व्यक्ति को शराब का सेवन न करने दिया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।इसके बाद डीएम ने रोडवेज के लिए प्रस्तावित सिटी सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय के साथ काम कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99