अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़

आदि कैलाश यात्रियों के जत्थे का रुद्रपुर में स्वागत

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक वैभव की प्रतीक ‘आदि कैलाश यात्रा’ पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे का रुद्रपुर पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। गुजरात सहित अन्य स्थानों से आए इन यात्रियों का महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व धार्मिक उद्घोषों के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन के दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। स्वागत सत्कार के उपरांत सभी तीर्थयात्रियों को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ अगले पड़ाव के लिए विदा किया गया। मॉडल कॉलोनी स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के आवास पर उनका प्रथम भव्य स्वागत हुआ। यहां श्रद्धाभाव के साथ यात्रियों को मालाएं पहनाई गईं और पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात शहर के प्रमुख त्रिशूल चौक पर सामूहिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महापौर विकास शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का सत्कार किया। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में हिरेन नड्या, नवी, नवीन डोडिया, नीला डोडिया, किरन सिंह, विजय सिंह, महेश भाई, भावना चौहान, रीटा बेन, दीपक, माधवी, मानसी, सोनी, दमयंती बेन, मीता बेन, अनूप, हीर, रश्मि बेन, बेदांश, रमेश, विक्रम, उर्मिला बेन, मीना बेन, अजीत भाई और निकिता बेन सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।महापौर विकास शर्मा ने हुए कहा कि आदि कैलाश की यात्रा अत्यंत अद्भुत है और इस पवित्र धाम के दर्शन का अवसर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तीर्थ स्थल की यात्रा कर इसके धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से रुद्रपुर में शिव कॉरिडोर को एक विशाल तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। यहां भगवान शिव की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्डा, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, राकेश सिंह, तरुण दत्ता, राजन राठौर, सुरेश छाबड़ा, गुलशन छाबड़ा, मन्नू चुघ, निशांत ढल्ला, अंकित नरूला, अजय लूथरा, अमित अरोरा, अरुण बठला, आदित्य छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार