आइपीओ से सूचीबद्ध हुई तो एसईसीएल की बन सकती है ऊर्जा कंपनी के तौर पर पहचान
अरविंद कुमार सिंह
कोरबा।(लोक निर्णय) शहर की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक पहचान में एसईसीएल बड़ी भूमिका है।वर्तमान समय में इसकी खास चर्चा वैज्ञानिक माइन क्लोजर को लेकर भी है। अगस्त 2026 की कोयला मंत्रालय की जानकारी के अनुसार एसईसीएल ने 28 परित्यक्त खदानों का वैज्ञानिक तरीके से क्लोजर पूरा किया है और 2025-26 में 25 खदानें बंद/पुनर्वासित कीं। वर्ष 1985 में एसईसीएल की स्थापना की गई है।
कंपनी में कोयले की खदानों में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।पर्यावरण संरक्षण के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा का भी बेहतर इंतजाम है।धरती की काली कोख से ब्लैक डायमंड उत्पादन के साथ ही साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल )गेवरा हरियाली की कहानी भी लिख रहा है।यदि भविष्य में इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर आइपीओ लाया जाता है, तो इसका सबसे बड़ा असर कंपनी के लिए पूंजी बाजार तक सीधी पहुंच हो जाएगी।साथ ही कंपनी के मूल्य को बाजार के सामने लाने के रूप में देखा जाएगा। बताया जाता है कि मार्च 2026 में कोल इंडिया लिमिटेड के बोर्ड ने एसईसीएल में 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ओएफएस के जरिए बेचने और 10 प्रतिशत तक नई इक्विटी जारी करने को मंजूरी दी थी। अगस्त 2026 में कोल इंडिया के चेयरमैन ने भी एसईसीएल की लिस्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी दी। हालांकि अंतिम लिस्टिंग नियामकीय मंजूरियों पर निर्भर है। यदि भविष्य में आइपीओ मिलती है तो दुनिया में एसआईसीएल को कोयला उत्पादन कंपनी की पहचान ऊर्जा कंपनी के रूप में हो सकती है। साथ की कंपनी की साख में और इजाफा होगा। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी फायदा हो सकता है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) देहरादून के सहायक निदेशक संजीव सुंद्रियाल के नेतृत्व में मीडिया के 13 सदस्यीय दल ने 16 सितंबर को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में एसईसीएल के परिचालन एवं देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में कंपनी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, खान सुरक्षा, तकनीकी नवाचार, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), समुदाय एवं कर्मचारी कल्याण, विविधीकरण तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी–संचालन),तथा नृपेंद्र नाथ, निदेशक (तकनीकी– योजना एवं परियोजना) आदि लोग मौजूद थे।एसईसीएल प्रबंधन ने दोहराया कि कंपनी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसके साथ ही समुदायों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी पूरी गंभीरता से निर्वहन कर रही है। मीडिया प्रतिनिधियों को सुरक्षित, तकनीक-सक्षम एवं सतत खनन की दिशा में एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। मीडिया प्रतिनिधियों ने एसईसीएल अधिकारियों के साथ खनन, ऊर्जा सुरक्षा, सुरक्षा, तकनीक, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
बॉक्स
आइपीओ क्या है?
आइपीओ यानी इनीशियल पब्लिक ऑफर, जब कोई गैर-सूचीबद्ध कंपनी पहली बार अपने शेयर आम जनता को खरीदने के लिए पेश करती है तो इसे आइपीओ कहा जाता है। सरकारी कंपनियों में आइपीओ/ओएफएस के जरिए सरकार या मूल कंपनी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बाजार में ला सकती है।
बॉक्स
भविष्य में एसईसीएल को मिल सकता है लाभ
कंपनी को पूंजी बाजार से धन जुटाने का रास्ता मिलेगा ही कंपनी की वित्तीय स्थिति और कारोबार का बाजार मूल्यांकन अधिक पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।यहीं। यहीं नहीं,शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से कंपनी के शेयरों में सार्वजनिक कारोबार और तरलता आएगी।
भविष्य में विस्तार, नई परियोजनाओं और तकनीकी निवेश के लिए पूंजी जुटाने के विकल्प बढ़ सकते हैं।कंपनी की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रदर्शन को लेकर सार्वजनिक जवाबदेही बढ़ेगी। एसईसीएल के लिए यह कदम खास महत्व रखता है क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 176.29 मिलियन टन कोयला उत्पादन और करीब 4,755 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।





