हरिद्वार में हो रहे सीवरेज कार्य
हरिद्वार। (लोक निर्णय) हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अप्रैल को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। साथ ही कहा था कि चारधाम यात्रा शुरू होने पूर्व ही जो भी सीवरेज कार्य हेतु सड़कें खोदी गयी है, उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत आठ व नौ अप्रैल तक किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है। जिसमें- पैकेज एक में प्रेम विहार कॉलोनी सीसी रोड निर्माण कार्य 34 मीटर, नियर भागीरथी विद्यालय सीसी रोड निर्माण कार्य 18.4 मीटर, गली नंबर छह सीसी रोड 43.2 मीटर,रानी गली सिसी रोड 18 मीटर,जिसमें कुल 113.07 मीटर कार्य कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज दो के अंतर्गत शिवानीपुरम में सीसी रोड निर्माण कार्य 37 मीटर, द्वारका विहार(पेवर ब्लॉक) 38 मीटर, द्वारका विहार सीसी रोड का कार्य 34 मीटर, गणपति धाम फेस तीन सीसी रोड 26 मीटर,राज विहार फेस 2 पेवर ब्लॉक 34 मीटर ,जिसमें कुल 169 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे है।





