अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

हरिद्वार अर्ध कुंभ की तैयारियों में जुटा रेलवे बोर्ड

हरिद्वार।रेलवे बोर्ड भी अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियों में जुट है।मुरादाबाद मंडल रेलवे की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने आज हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर से लेकर हरकी पैड़ी तक रेलवे ट्रैक और व्यवस्था का जायजा लिया।डीआरएम ने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत दी।साथ ही कहा कि आने वाले बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म की स्थिति, सफाई,सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। डीआरएम ने बताता कि अर्ध कुंभ मेले के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन ने तैयारी की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसी को ध्यान में रखकर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार