अपराध ऊधम सिंह नगर

हथियार संग दो तस्कर गिरफ्तार

जसपुर। (लोक निर्णय)क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में आज एसटीएफ कुमाऊं व जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को पतरामपुर अंडर पास, सर्विस रोड कट से गिरफ्तार किया है। आरोपित शमशेर सिंह के पास से एक .32 बोर पिस्टल अवैध व पांच कारतूस तथा सिमरनदीप सिंह से एक 32 बोर पिस्टल अवैध व पांच कारतूस बरामद हुए। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से दो पंप एक्शन गन 12 बोर बरामद हुई है।कोतवाली जसपुर में आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपित शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम हाजिरो, थाना जसपुर और सिमरनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, चौकी प्रभारी पतरामपुर,कांस्टेबल विक्रम सिंह,कांस्टेबल सुभाष चंद्र,एसटीएफ कुमाऊं के उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार