ऊधम सिंह नगर

स्मैक के सौदागर बने माता-पिता

रुद्रपुर।यह सिर्फ नशे का मामला नहीं, माता-पिता के हाथों बचपन की हत्या है। स्मैक के साथ पकड़ा गया नाबालिग खुद अपराधी नहीं, बल्कि अपने ही मां-बाप की साजिश का शिकार निकला।33 लाख रुपये की 112.3 ग्राम स्मैक के साथ किशोर पकड़ा गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के नशा तस्करी के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।कोतवाली गदरपुर पुलिस एवं एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्करी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है।जिसमें नाबालिग बालक से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कराई जा रही थी।शनिवार शाम करतारपुर रोड तिराहे की पुलिया, कस्बा गदरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग बालक को स्कूटी संख्या यूके 06 बीएफ 2291 से आते हुए रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से कुल 112.3 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि यह स्मैक उसे उसके माता-पिता शाईन एवं शाकिर अली उर्फ नक्टा द्वारा दी गई थी तथा पुलिया पर खड़े एक व्यक्ति को सौंपने के निर्देश दिए गए थे। गहन पूछताछ में यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि माता-पिता द्वारा अपने ही नाबालिग बच्चे से नशे की तस्करी कराई जा रही थी, जो न केवल अमानवीय है बल्कि संगठित अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस के मुताबिक शाकिर अली उर्फ नक्टा पुत्र सनव्वर अली, शाईन पत्नी शाकिर अली उर्फ नक्टानिवासी — वार्ड1, करतारपुर रोड, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के विरुद्ध FIR संख्या 26/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 95 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।यह मामला इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि जनपद ऊधम सिंह नगर में पहली बार धारा 95 बीएनएसका प्रयोग किया गया है, जिसमें बच्चों से अपराध कराना एक गंभीर दंडनीय अपराध माना गया है।बताया कि अभियुक्त शाकिर अली उर्फ नक्टा पर पूर्व में 09 मुकदमे तथा उसकी पत्नी शाईन पर 06 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी एवं कोतवाली गदरपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। बरामद नाबालिग बालक (विधि विवादित किशोर) को किशोर न्याय बोर्ड के प्रावधानों के तहत पुलिस संरक्षण में लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।पुलिस टीम में गदरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक,निरीक्षक पावन स्वरूप, ANTF (STF) कुमाऊं यूनिट आदि शामिल थे।नाबालिग को ढाल बनाकर नशे का कारोबार करना, यह तरीका साफ बताता है कि स्मैक के सौदागर अब कानून नहीं, इंसानियत भी कुचल रहे हैं। वे अपराधी ही नहीं,समाज के लिए भी खतरा हैं। अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले समय में हर तस्कर नाबालिग को ढाल बनाएगा

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार