ऊधम सिंह नगर कारोबार

सीबीओ को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, जमीनी भागीदारी बढ़ाने के निर्देश

रुद्रपुर।लोक निर्णय)जनपद उधम सिंह नगर के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी ने आज ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) के तहत विकासखंड स्तरीय टीम की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में सीबीओ (Community Based Organizations) के माध्यम से संचालित गतिविधियों की प्रगति, वर्तमान स्थिति और निर्धारित आउटकम की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विकासखंडों की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों और टीम सदस्यों को सीबीओ को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रीप परियोजना का उद्देश्य केवल निर्धारित लक्ष्य हासिल करना नहीं, बल्कि महिला समूहों और सामुदायिक संस्थाओं की क्षमता का विकास कर उन्हें स्थायी आजीविका तथा बेहतर व्यवसायिक अवसरों से जोड़ना है।बैठक में विभिन्न विकासखंडों में संचालित गतिविधियों के अपेक्षित आउटकम, प्रगति में आ रही चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित करने तथा जमीनी स्तर पर सीबीओ की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।बैठक में सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना तथा समस्त सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार