सीएमओ डा.संजीव ने स्वास्थ्य मंत्री उनियाल से की मुलाकात
देहरादून।(लोक निर्णय) ऊधम सिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव कुमार गोस्वामी ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा जिले मे चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के बारे मे अवगत कराया गया।जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द इस कमी को पूरा करने का आश्वसान दिया। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी को भी जल्द पूरा करने का भरोसा जताया। सीएमओ डॉक्टर संजीव ने स्वास्थ्य मंत्री को जिले मे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर मे कमी आने की बात कही। जिस पर मंत्री ने प्रसन्नता जाहिर की। सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के विषय मे भी मंत्री को अवगत कराया। सीएमओ ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों के क्रम मे अवगत कराया कि टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मे विशेष ध्यान दिया जा रहा है।





