उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर मनोरंजन

सीएम धामी ने फिल्म द केरला स्टोरी 2 देखीं

देहरादून। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज द दून मॉल देहरादून में लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण एवं आतंकवादी गतिविधियों पर आधारित फ़िल्म “द केरला स्टोरी 2” का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें उन साजिशों को उजागर किया गया है।जिनके जरिए कुछ आतंकी संगठन युवाओं को गुमराह कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करते हैं। आज के समय में सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वैचारिक और सामाजिक स्तर पर भी चुनौतियां सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म दर्शाती है कि किस प्रकार बिना हथियारों के ही युवाओं को भ्रम, प्रलोभन और गलत जानकारी के माध्यम से जाल में फंसाया जाता है। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने इसे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर खुलकर चर्चा और जागरूकता बेहद आवश्यक है।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक दुर्गेश्वर लाल तथा मेयर सौरभ थपलियाल भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने भी फ़िल्म की सराहना करते हुए इसे समाज को सचेत करने वाला प्रयास बताया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस प्रकार की जागरूकता से जुड़ी फिल्मों को अवश्य देखें और अपने परिवार व समाज के बीच भी इस विषय पर चर्चा करें।जिससे युवाओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या भ्रम से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज में शांति, सद्भाव और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार