उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

सीएम धामी ने खटीमा को ‘नगर वन ऑक्सीजन पार्क’ की सौगात,की कई घोषणाएं

खटीमा । (लोक निर्णय) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा सिटी पार्क(ऑक्सीजन पार्क)का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने जिसमें सिटी पार्क का विस्तारीकरण,पार्क में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने,खटीमा में स्टेडियम बनाने,क्रिया शाला निर्माण,खटीमा में सर्किट हाउस बनाने व वेंडिंग जोन बनाने की घोषणा की। पार्क परिसर में पौधारोपण किया।मुख्यमंत्री ने पार्क का निरीक्षण किया व ओपन जिम में हाथ भी आजमाए।धामी ने ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण व आवश्यक संसाधनों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को स्वच्छ,हरित एवं स्वस्थ वातावरण की अमूल्य सौगात मिली है और इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना हम सभी का सामूहिक नागरिक दायित्व है। उन्होंने परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक शौचालय बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के दौर में हमारे हरे-भरे वनों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण—यानी इकोलॉजी और इकोनॉमी—एक दूसरे के विरोधी नहीं हैं, बल्कि प्रकृति के साथ सटीक तालमेल बिठाकर आर्थिक तंत्र को मजबूत करना ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए।ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थाई रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। सरकार इसी संतुलन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है।कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।आज एक दर्जन क्षेत्रों में प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है।
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने सिटी पार्क का विस्तारीकरण के साथ ही जीर्ण जीर्णशीर्ण वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय को भी पार्क परिसर में बनाने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया तथा शहर में सुन्दर पार्क बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा,दर्जा मंत्री मोहिनी पोखरिया, गम्भीर सिंह धामी,डॉ अनिल कपूर डब्बू, किशन सिंह किन्ना,रणजीत सिंह नामधारी,आयोग सदस्य डॉ जेड ए वारसी, गुड्डू टम्टा,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, रणदीप पोखरिया,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,वन संरक्षक नीतिशमणि त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, यू सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार