सितारगंज में सीडीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
सितारगंज। (लोक निर्णय) मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने आज महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए तहसील दिवस में पंजीकृत समस्याओं को समय से निस्तारण करते हुए सीएम जन समर्पण पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में विभिन्न प्रमाण पत्र, सड़क, बिजली, पानी, जल भराव, राशन कार्ड, आवास, सोलर लाईट,पेंशन आदि से सम्बन्धित 86 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमे से 45 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में उठी जन समस्याओं का व्यक्तिगत रुचि लेकर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो भी छोटी-छोटी समस्याएं आ रही है उन्हे अपने स्तर पर ही समाधान करें।जिससे जनता को बेवजह परेशानी न हो व कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में मौके पर जिन समस्याओं का निस्तारण संभव नहीं हो पाया है, उन समस्याओं को सम्बन्धित विभागों को हस्तगत किया जा रहा हैं, उन सभी समस्याओं का समबद्धता एवं प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, अध्यक्ष नगर पालिका सुखदेव सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सम्भल, गुरजीत सिंह, देबू मंडल,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सीओ बीएस धौनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार हिमांशु जोशी, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके शर्मा, डीपीओ मुकुल चैधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





