सिटी क्लब में भांगड़ा करते नजर आए विधायक शिव
रुद्रपुर। लोहड़ी उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आज रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के प्रेरणा व मार्गदर्शन से सिटी क्लब मे लोहड़ी उत्सव हुआ। समाज हर वर्ग के लोग शामिल हुए और विधायक शिव अरोड़ा को मुलाकात कर लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।मुख्य स्थिति विधायक शिव अरोरा ने सभी का स्वागत सत्कार अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर जो मिनी पंजाब कहा जाता है। जहां सभी समाज आपसे में प्रेम के साथ रहते है। वहीं यह महोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक है।जिसकी भव्यता और दिव्यता देखते ही नजर आ रही है। लोहड़ी का पर्व समरसता खुशहाली का पर्व है पंजाबी समाज में इसका विशेष महत्व रहता है, लेकिन रुद्रपुर की जनता का विशेष स्नेह होने के चलते हैं। हर वर्ग के लोग इस लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए हैं। विधायक शिव ने मंत्र उच्चारण व गुरुद्वारा के भाइयों के द्वारा अरदास के बाद पूर्ण विधि विधान से लोहड़ी जलाई और क्षेत्रवासियों को इस लोहड़ी महापर्व की शुभकामनाएं दी।लोगों ने पंजाबी भांगड़ा गानों का आनंद के साथ मक्के की रोटी सरसों का साग मूंगफली रेवड़ी का आनंद लिया।विधायक ने भी पंजाबी गानों पर भांगड़ा डांस किया।सभी धार्मिक, सम
कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षक पंजाब की भांगड़ा टीम, रणजीत अखाडा का गतका, मक्के की रोटी सरसो का साग, व पंजाबी व्यंजनों का पंजाबी गानों के साथ जमकर लोगो ने लुफ्त उठाया।
इस दौरान हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, प्रीत ग्रीवर, गुंजन सुखीजा, ज्योति ग्रोवर, सुनील ठुकराल, सुखदेव भल्ला, पंकज बांगा, मनीष गगनेजा, राजेश डाबर, मनोज गुम्बर,राजकुमार साह, मनोज मित्तल,किरन विर्क, जगदीश विश्वास, रोनिक नारंग, गुरबाज दुमरा,राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, मुकेश पाल,जीतेन्द्र संधू, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, मनमोहन वाधवा, अनमोल विर्क, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, विपुल पासरीचा, उमेश पासरीचा, डॉ सीमा अरोरा, राजकुमार खनिजो, शिवकुमार अग्रवाल, महेश बब्बर, शौर्य अरोरा,मानिक अरोरा, राजेश पप्पल आदि मौजूद थे।




