ऊधम सिंह नगर

सावन की फुहारों में झूमीं महिलाएं, गीतों ने बांधा समां

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राघवनगर स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में आज आयोजित सावन भंडारा में फुहारों के बीच गीतों की स्वर लहरियों ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। भगवान शिव_पार्वती का विशेष झूला सजाया गया। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेते हुए सावन के गीत गाए और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत कर दिया। भजन कीर्तन पर लोग झूमते दिखे।कार्यक्रम में महिलाओं के चेहरे पर खुशी और मस्ती साफ झलक रही थी। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर आनंद लिया। फुहारों के बीच झूलों की पेंग और गीत-संगीत ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए सावन की परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और पूरे कार्यक्रम में उल्लास व आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा। नीलू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में लोगों को अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया और झूले की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार