अपराध ऊधम सिंह नगर

सर्वे कानूनगो अशरफ निलंबित

रुद्रपुर:जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 23 सितंबर को आयुक्त कुमाऊं मण्डल नैनीताल ने तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करने पर पाया गया है कि अशरफ अली सर्वे कानूनगो, सम्बद्ध राजस्व निरीक्षक तहसील हल्द्वानी द्वारा धारा 143 के तहत विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद पत्रावलियों दीर्घावधि तक लंबित रखी गई हैं। जिसका समयार्न्तगत निस्तारण नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा मौखिक रूप से बिना स्थलीय निरीक्षण किए पत्रावलियों को तैयार किया जाना स्वीकार किया गया है। अशरफ अली सर्वे कानूनगो द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है और अपने शासकीय कार्यों का सम्पादन अपने निजी आवास में पत्रावलियों अनावश्यक रुप से रखकर घर में ही बैठकर धारा-143 से सम्बन्धित पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है, जो उचित नहीं है, जिसकी पुष्टि उनके द्वारा स्वयं निरीक्षण के दौरान दिए गए मौखिक कथन/बयानों से होती है। अशरफ अली द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने व राजकीय कार्यों मे घोर लापरवाही किए जाने से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा अशरफ अली सर्वे कानूनगो की सम्बद्धता समाप्त करने तथा सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्ध निलंबन व विभागीय / अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिलाधिकारी नैनीताल की आख्या के अधार पर सर्वे कानूनगो अशरफ अली को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलंबन अवधि में अशरफ अली सर्वे कानूनगो मुख्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी ऊधम सिंह नगर में सम्बद्ध रहेगें।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार