ऊधम सिंह नगर

सरस मेले में घूमती लयों में दिखेगा वैश्विक संस्कृति का रंग

रुद्रपुर।गांधी मैदान में सरस मेले में मिस्र का तनुरा डांस, संस्कृति और शांति का वैश्विक संदेश तो देगा ही घूमती लयों में वैश्विक संस्कृति का रंग का संगम भी दिखेगा। इसे लेकर कौमी एकता का गुलदस्ता कहे जाने वाले रुद्रपुर के लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में 14 फरवरी से लगने वाले 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले में इस बार दर्शकों को एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक अनुभव मिलने जा रहा है। मेले के मंच पर मिस्र का प्रसिद्ध तनुरा डांस प्रस्तुत किया जाएगा। रंग-बिरंगी घूमती स्कर्ट, पारंपरिक संगीत और कलाकारों की लयबद्ध घूमती गति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।यह नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शांति, संतुलन और जीवन के चक्र का प्रतीक है। सरस मेले में इस तरह के वैश्विक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मेले की पहचान और भी भव्य बनती है। मेले में स्थानीय और दूसरे राज्यों के ग्रामीण कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।जो लोगों की मेहनत का हुनर,रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।मेंले में कार्निवाल के जरिए लोगों को आकर्षित भी किया जाएगा।मेले में खरीदारी के साथ ही संस्कृति,स्वाद का भी संगम दिखेगा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मेले में हस्तशिल्प उत्पादों के साथ ही कवि सम्मेलन सहित मनोरंजन के भी कार्यक्रम होंगे।मिस्र का तनुरा डांस कार्यक्रम भी होगा।

तनुरा डांस है क्या

मिस्र का तनुरा (Tanoura) डांस एक प्रसिद्ध पारंपरिक लोक व आध्यात्मिक नृत्य है।नर्तक रंग-बिरंगे, गोल और भारी स्कर्ट (तनुरा) पहनकर तेज़ गति से लगातार घूमते हैं। घूमना आत्मिक साधना और संतुलन का प्रतीक माना जाता है।
स्कर्ट के अलग-अलग रंग जीवन, प्रकृति और ब्रह्मांड का संकेत माने जाते हैं।ढोल, बांसुरी और पारंपरिक वाद्यों की लय पर नृत्य होता है।यह नृत्य आध्यात्मिक शांति, ध्यान और ईश्वर से जुड़ाव की भावना से जुड़ा है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार