ऊधम सिंह नगर राजनीति

सपा बाबा साहब वाहिनी ने पीडीए दिवस’ के रूप में मनाई कांशीराम की जयंती

बाजपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर आज बाजपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘समाजवादी बाबा साहब वाहिनी’ द्वारा बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस’ के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ और पुष्पांजलिकार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विचारक महिपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दिवाकर ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांशीराम के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम संचालन अमित कुमार ने किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम सिंह सागर, रहीश लाला, दीपक कुमार, जगदीश भारती, नंदकिशोर बिट्टू, अंकित कश्यप, अभिषेक सागर, जसविंदर सिंह, राजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, धर्मवीर दिवाकर, उज्ज्वल सागर, रवि चौधरी, विशाल यादव, अमित शर्मा, दाविर राजा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार