सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने खेड़ा में जानी मुस्लिमों की पीड़ा
रुद्रपुर। अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी (युवा)ने मोहल्ला खेड़ा में वर्षों पुरानी ईदगाह की भूमि पर सरकार द्वारा किए गए कथित कब्जे को लेकर पीड़ित नागरिकों से मुलाकात की। साथ ही भूमि का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है। इससे संबंधित समस्त तथ्यों की विस्तृत रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। अरविंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।इस भूमि को बचाने के लिए हर स्तर पर लोकतांत्रिक और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।उन्होंने सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में अन्याय को स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही उन्होंने पीड़ितों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी पूरी मजबूती से उनके अधिकारों की रक्षा करेगी।
साथ में जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा, महानगर अध्यक्ष शरीफ अंसारी, पूर्व मेयर प्रत्याशी इमरान अंसारी,अमित कुमार,
अरविंद दिवाकर, विनोद गौड़ आदि मौजूद थे।




