हिन्दू धर्म की रक्षा को जुटा हिन्दू समुदाय
रुद्रपुर। विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन की रक्षा के लिए हिंदुओं ने हुंकार भरी।उन्होंने हिंदू धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए संकल्प लिया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राघव शाखा की ओर से आज गंगापुर रोड स्थित एक मैरिज पार्क में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए लोगों को एकजुट होना है।इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि भारत की जो गौरवशाली इतिहास रहा है।इससे पुनः लाना होगा और भारत को विश्व गुरु बनाना होगा।जिस तरह बदलते परिवेश में सामाजिक और नैतिक पतन हुआ है,उसे दूर करने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा।सम्मेलन में नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुद्रपुर कमल जिंदल भी पहुंचे थे।इस मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह समरपाल, बिट्टू चौहान, नीरजा, कार्यकम संयोजिका पूजा शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर हेमंत चौहान,उत्तम दत्ता आदि मौजूद थे।




